Dainik Savera Times

IPL 2023, LSG vs DC, 3rd Match: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली को 50 रन से दी मात, Mark Wood ने चटकाए पांच विकेट

आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला मैच है। लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल के पास है। पिछले साल उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के हाथों में है। वॉर्नर को कार दुर्घटना में चोटिल होने वाले ऋषभ पंत की जगह कप्तानी मिली है। लखनऊ ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी. इस बार भी वह अच्छा परफॉर्म कर सकती है. डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में कड़ी टक्कर दे सकती है। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के हीरो कैरेबियाई क्रिकेटर काइल मेयर्स रहे जिन्होंने 73 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं इंग्लिश तेज गेंदबाज मार्क वुड ने भी भी घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए।


Playing-11 of both the teams:-

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), कायेल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, मार्क वुड, जयंत यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रिले रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स के सब्सटीट्यूट्स : प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, डैनियल सैम्स, अमित मिश्रा।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के सब्सटीट्यूट्स : अमन हकीम खान, मनीष पांडे, प्रवीण दुबे, ललित यादव, अभिषेक पोरेल।


LSG 193/6 (20) Lucknow Super Giants won by 50 runs

DC 143/9 (20)


Exit mobile version