Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023, LSG vs GT, 30th Match: गुजरात के गेंदबाजों ने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत, लखनऊ को सात रन से दी मात

April 22, 2023

IPL 2023, LSG vs GT, 30th Match: गुजरात के गेंदबाजों ने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत, लखनऊ को सात रन से दी मात

आईपीएल के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात रन से हरा दिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 128 रन ही बना पाई और सात रन से मैच हार गई। दोनों टीमों के लिए कप्तानों ने बल्ले से कमाल किया और अर्धशतक लगाया, लेकिन अंत में गुजरात के गेंदबाद लखनऊ पर भारी पड़े। लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, नवीन उल हक और अमित मिश्रा को एक-एक विकेट मिला।

गुजरात के लिए मोहित शर्मा और नूर अहमद ने दो-दो विकेट लिए। राशिद खान को एक विकेट मिला। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम के पास भी आठ अंक हो गए हैं। अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद राजस्थान के पास भी आठ अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर यह टीम सबसे ऊपर है। हार के बावजूद लखनऊ के टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।


Lucknow Super Giants: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन उल हक, अमित मिश्रा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
Substitute: जयदेव उनादकट, कृष्णप्पा गौतम, डेनियल सम्स, प्रेरक मांकड, कर्ण शर्मा।

Gujarat Titans: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।
Substitute: जोश लिटिल, जयंत यादव, शिवम मावी, साई किशोर, श्रीकर भरत।


GT 135/6 (20) Gujarat Titans won by 7 runs

LSG 128/7 (20)

Player of the Match = Mohit Sharma

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें