आईपीएल2023 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित का मुंबई के लिए आईपीएल में यह 200वां मैच है। पंजाब की टीम नौ मैच में पांच जीत के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी ओर, मुंबई की टीम सातवें पायदान पर है। उसके आठ मैच में चार जीत के साथ आठ अंक हैं।
मुंबई की टीम में एक बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ चोटिल हो गए हैं। उनके स्थान पर आकाश को मौका मिला है। पंजाब की टीम में मैथ्यू शॉर्ट और नाथन एलिस की वापसी हुई है। कगिसो रबाडा को बाहर किया गया है। पंजाब और मुंबई के बीच आईपीएल में कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमें 15-15 जीत के साथ बराबरी पर रही हैं. वहीं दोनों के बीच अब तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 10 मैच खेले गए हैं, जिसमें भी दोनों टीमें 5-5 जीत के साथ बराबरी पर रही हैं।
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को उसके होमग्राउंड पर हराकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत हासिल की। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारियों के बाद तिलक वर्मा और टिम डेविड ने शानदार अंदाज में मैच को फिनिश किया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 214 रन बनाए। मुंबई ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 216 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
मुंबई के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। ईशान ने 41 गेंद पर 75 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। इनदोनों के अलावा तिलक वर्मा ने अंत में तेजी से रन बनाए और मैच को समाप्त किया। तिलक ने 10 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। टिम डेविड ने 10 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। तिलक ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच को समाप्त किया।
Mumbai Indians : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अरशद खान।
Punjab Kings : प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

