आज आईपीएल 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं मुंबई में सबसे बड़ी खबर यह है कि रोहित शर्मा की वापसी हुई है. इसके अलावा जेसन बेहरनडार्फ को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। सनराइजर्स और मुंबई की टीम पिछले दो मैचों में जीती है। दोनों की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। अंक तालिका में मुंबई आठवें और सनराइजर्स नौवें स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को उसके होमग्राउंड पर 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने दो अंक हासिल कर लिए। उसके अब पांच मैचों में छह अंक हो गए हैं। रोहित शर्मा की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद की यह तीसरी हार है और वह अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ ही सनराइजर्स की जीत का क्रम टूट गया है। उसे पिछले दो मुकाबलों में सफलता मिली थी, लेकिन वह जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। वहीं, मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है।
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, टी नटराजन।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल वधेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
MI 192/5 (20) Mumbai Indians won by 14 runs
SRH 178 (19.5)
Player of the Match = Cameron Green
मेष: दिन शुभ रहेगा...