Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024, LSG vs MI, 48th Match : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की शानदार जीत, मुंबई को चार विकेट से हराया

April 30, 2024

IPL 2024, LSG vs MI, 48th Match : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की शानदार जीत, मुंबई को चार विकेट से हराया

IPL 2024, LSG vs MI, 48th Match; आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का 48वां मुक़ाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केएल राहुल ने बताया कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी टीम दो बदलवों के साथ उतरी है। क्विंटन डिकॉक की जगह अर्शिन कुलकर्णी को मौका मिला है। वहीं, मयंक यादव की भी टीम में वापसी हुई है। वह चोट की वजह से पिछले कुछ मैचों का हिस्सा नहीं बन पाए थे। इसके अलावा मुंबई इंडियंस एक बदलाव के साथ खेलती नजर आएगी। ल्यूक वुड की जगह गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया गया है।

लखनऊ की चार विकेट से जीत:-

लखनऊ ने चार विकेट से मुंबई को हरा दिया। 19वें ओवर में निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या ने पासा पलट दिया और मुंबई के मुंह से जीत छीन ली। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने चार विकेट से मेहमानों को मात दी।

MI = 144/7 (20)
LSG = 145/6 (19.2) Lucknow Super Giants won by 4 wkts

मुंबई ने लखनऊ को दिया 145 रनों का लक्ष्य:-

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। यही वजह रही कि टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। पावरप्ले में 27 रन के स्कोर पर टीम ने चार विकेट खो दिए। रोहित शर्मा चार, सूर्यकुमार यादव 10, तिलक वर्मा सात और हार्दिक पांड्या बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा ईशान किशन और नेहल वढेरा ने संभाला। दोनों के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। रवि बिश्नोई ने 14वें वर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन को मयंक यादव के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर लौटे। वहीं, नेहल वढेरा 46 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें मोहसिन खान ने बोल्ड किया। इस मैच में मोहम्मद नबी ने एक रन बनाया। वहीं, टिम डेविड ने 35 और गेराल्ड कोएत्जी ने एक रन बनाया। दोनों इस मैच में नाबाद रहे। आखिरी ओवर में टिम डेविड ने 17 रन चुराए।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट सब : नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, शम्स मुलानी।

लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, मयंक यादव।
इम्पैक्ट सब : अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़।


खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें