IPL 2024, PBKS vs DC, 2nd Match: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से दी मात, करन-लिविंगस्टोन ने पलटा मैच का रुख़

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का दूसरा मुक़ाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का दूसरा मुक़ाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। यह पंजाब टीम का नया घरेलू मैदान है जिस पर टीम खेलने उतरी है। इससे पहले मोहाली पंजाब टीम का होम ग्राउंड था। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने क फैसला किया है। इसी के साथ दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की मैदान पर 15 महीने बाद वापसी हो गई है। पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद पिछले साल आईपीएल में नहीं खेल सके थे। पंजाब के चार विदेशी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन और कैगिसो रबाडा हैं। वहीं, दिल्ली के चार विदेशी खिलाड़ी शाई होप, मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर और ट्रिस्टन स्टब्स हैं।

पंजाब ने दिल्ली को हराया

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 19.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सैम करन ने अर्धशतक लगाया। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 38 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर मैच खत्म किया। पंजाब ने आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज जीत के साथ किया, जबकि ऋषभ पंत की अगुआई में दिल्ली को हार से शुरुआत मिली है।

दिल्ली ने 174 रन बनाए
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल के 20वें ओवर में 25 रन बटोरे। उन्होंने 10 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। 20वें ओवर में पोरेल ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर दो रन के चक्कर में कुलदीप रन आउट हो गए। 19वें ओवर तक दिल्ली का स्कोर आठ विकेट पर 149 रन था और पोरेल की धमाकेदार बल्लेबाजी की मदद से टीम 174 रन तक पहुंच गई। पंजाब ने 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पहले ही अपने इम्पैक्ट सब की घोषणा कर दी है। प्रभसिमरन सिंह उनके इम्पैक्ट प्लेयर हैं।


दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह


DC 174/9 (20)

PBKS 177/6 (19.2) Punjab Kings won by 4 wkts

- विज्ञापन -

Latest News