
IPL 2024, SRH vs CSK, 18th Match; आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का अठारहवां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों को अपने पिछले मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में सीएसके और हैदराबाद की नजरें जीत की पटरी पर लौटने की होगी।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए हैदराबाद ने टीम में दो बदलाव किए हैं, जबकि सीएसके ने तीन बदलाव किए हैं। हैदराबाद की टीम में मयंक अग्रवाल की जगह नीतीश रेड्डी को जगह मिली है।, जबकि नटराजन की टीम में वापसी हुई है। सीएसके के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना बीमार हैं और वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। सीएसके ने इस मैच के लिए मोइन अली, महेश तीक्षणा और मुकेश चौधरी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
हैदराबाद को मिली जीत:-
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 16 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हैदराबाद के लिए एडेन मार्करैम ने 36 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत दिलाई थी जिसका फायदा टीम को मिला। चेन्नई के लिए मोइन अली ने दो विकेट झटके। चेन्नई को इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने भी हराया था और इस सीजन उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
सीएसके ने बनाए 165 रन:-
युवा बल्लेबाज शिवम दुबे के 30 गेंदों पर 35 रन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के 23 गेंदों पर नाबाद 31 रनों की पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा। चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और सीएसके को बल्लेबाजी का न्योता दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र टीम के लिए पारी की शुरुआत करने आए।
धोनी के उतरते ही मैदान में गूंजा शोर:-
सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतिम तीन गेंद खेलने मैदान पर उतरे। उनके क्रीज पर आते ही हैदराबाद में दर्शकों ने जोर-शोर से उनका स्वागत किया। ऐसा लगा ही नहीं कि धोनी चेन्नई में नहीं बल्कि हैदराबाद में खेलने उतरे हैं वो भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जो इस टीम का होम ग्राउंड है। धोनी हालांकि दो गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और उन्होंने 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करैम, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।
इंपैक्ट सबः ट्रेविस हेड, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी।
चेन्नई सुपर किंग्सः ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।
इंपैक्ट सबः शार्दुल ठाकुर, शाइक रशीद, मिचेल सैंटनर, समीर रिजवी, मुकेश चौधरी।

मेष: दिन शुभ रहेगा...