Dainik Savera Times

IPL 2025, CSK vs DC, 17th Match: चेन्नई की लगातार तीसरी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रनों हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 17वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सीएसके के लिए अच्छी बात यह है कि उसके नियमित कप्तान फिट हो गए हैं और इस मुकाबले में खेल रहे हैं। दिल्ली ने इस मुकाबले के लिए एक बदलाव किया है डुप्लेसिस फिट नहीं होने के कारण इस मैच में उनकी जगह समीर रिजवी को टीम में शामिल किया है। दूसरी ओर सीएसके ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं, जैमी ओवरटन की जगह डेवोन कॉनवे को लिया गया है, जबकि राहुल त्रिपाठी के स्थान पर मुकेश चौधरी को जगह मिली है। सीएसके और दिल्ली के पास अच्छे स्पिनर हैं, लिहाजा दोनों टीमों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।


दिल्ली ने 25 रन से जीता मैच

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर में 25 रनों से हराया। दिल्ली की यह लगातार तीसरी जीत है। दिल्ली ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन ही बना सकी। सीएसके की यह लगातार तीसरी हार है। इससे पहले उसे राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के खिलाफ भी हार मिली थी। लक्ष्य का पीछा कर रही सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही उसने 74 रन के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए । इसके बाद विजय शंकर और महेंद्र सिंह धोनी ने छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। धोनी 26 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे और विजय शंकर ने 54 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। सीएसके के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शिवम दुबे ने 18 रन, डेवोन कॉनवे ने 13, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पांच और रचिन रवींद्र ने तीन रन बनाए। दिल्ली की ओर से विपराज निगम ने दो विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिले।

 

दिल्ली की पारी = DC 183/6 (20)

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की मदद से सीएसके के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और राहुल ने 51 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के की मदद से 77 रन बनाए जिससे दिल्ली ने 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बनाए। सीएसके के लिए तेज गेंदबाज खलील अहमद ने दो विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा, नूर अहमद और मथीशा पथिराना को एक-एक सफलता मिली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने पहले ही ओवर में जैक फ्रेजर मैकगर्क का विकेट गंवा दिया। इसके बाद राहुल ने अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर 54 रन जोड़े। जडेजा ने पोरेल को आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया जो 20 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल भी 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। केएल राहुल ने अपनी पारी जारी रखी और आईपीएल करियर का 38वां अर्धशतक जड़ा।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 :-

दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।

(इम्पैक्ट प्लेयरः मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवान फरेरा, त्रिपुराना विजय।)

चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

(इम्पैक्ट प्लेयरः शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस।)

 

DC 183/6 (20)  Delhi Capitals won by 25 runs

CSK 158/5 (20)

PLAYER OF THE MATCH = KL Rahul

 

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, फरार आतंकी हुरैरा समेत 5 LeT आतंकी 10 दिन की रिमांड पर भेजे

Exit mobile version