Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 10वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। सनराइजर्स के लिए जीशान इस मैच में खेलेंगे। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि वह भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन वह इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे क्योंकि टॉस जीतना उनके हाथ में नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी एक बदलाव किया है समीर रिजवी की जगह केएल राहुल को मौका मिला है। राहुल इस मैच से दिल्ली के लिए डेब्यू करेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स 7 विकेट से जीता
बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक लगाया जिससे टीम 16 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। सनराइजर्स की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।
हैदराबाद की पारी SRH 163 (18.4)
सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य रखा है। सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन उसकी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को तीन और मोहित शर्मा को एक विकेट मिला। सनराइजर्स की ओर से अनिकेत वर्मा ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए जिसकी मदद से दिल्ली के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख सकी। अनिकेत के अलावा क्लासेन ने 32 रन और ट्रेविस हेड ने 22 रन बनाए। दिल्ली के लिए इस मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-
दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयरः करुण नायर, अशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डेनोवान फरेरा, त्रिपुराना विजय।
सनराइजर्स हैदराबादः ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयरः सचिन बेबी, ईशान मलिंगा, सिमरजीत सिंह, एडम जैम्पा, वियान मुल्डर।