Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025 Final Venue: BCCI ने किया ऐलान, इस मैदान पर खेला जाएगा IPL 2025 का फाइनल

May 20, 2025

IPL 2025 Final Venue: BCCI ने किया  ऐलान, इस मैदान पर खेला जाएगा IPL 2025 का फाइनल

IPL 2025 Final Venue : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे खेल प्रेमियों के लिये बड़ी खबर सामने आई। जहां, बीसीसीआई ने फाइनल मैच की तारिख व जगह का ऐलान कर दिया है, जो  2025 का फाइनल अब 3 जून को खेला जाएगा और इसकी मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में की जाएगी। बीसीसीआई (BCCI) ने मंगलवार को एक लंबी मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है। इसी मैदान पर आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला भी होगा।

फाइनल मुकाबला

  • तारीख: 3 जून 2025
  • स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

क्वालीफायर-1:

  • तारीख: 29 मई 2025
  • संभावित स्थान: मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़

एलिमिनेटर मैच:

  • तारीख: 30 मई 2025
  • संभावित स्थान: मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़

अभी तक बीसीसीआई या आईपीएल ने इन वेन्यू की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह जानकारी एक क्रिकेट रिपोर्ट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट से सामने आई है।

वेन्यू बदलने की वजह – मौसम

बीसीसीआई ने यह निर्णय भारत में शुरू हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए लिया है। जून की शुरुआत में कई हिस्सों में बारिश का असर हो सकता है, इसलिए अहमदाबाद जैसे सूखे इलाके को फाइनल के लिए चुना गया है। इसी तरह, मुल्लानपुर को भी क्वालीफायर और एलिमिनेटर के लिए उपयुक्त माना गया है।

कौन-कौन सी टीमें प्लेऑफ में पहुंची?
अब तक आईपीएल 2025 में ये तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
  • पंजाब किंग्स (PBKS)
  • गुजरात टाइटंस (GT)

चौथी टीम की रेस

  • चौथी टीम या तो दिल्ली कैपिटल्स (DC) होगी या मुंबई इंडियंस (MI)।
  • यह बात अब तय हो चुकी है, लेकिन इनमें से कौन सी टीम आगे जाएगी, इसका फैसला जल्द होगा।

 

प्लेऑफ से बाहर हो चुकी टीमें

  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
  • राजस्थान रॉयल्स (RR)
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

पहले कोलकाता में होना था फाइनल
पहले खबर थी कि आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से टूर्नामेंट को कुछ दिनों के लिए रोका गया। इसी कारण फाइनल की तारीख और जगह दोनों बदल दी गईं।

अब फाइनल 3 जून को अहमदाबाद में होगा — और यह पूरी तरह से तय हो चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें