Site icon Dainik Savera Times

IPL 2025 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, सीएसके को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग 11

IPL 2025 : चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने अंतिम एकादश में स्पेंसर जॉनसन की जगह मोईन अली को शामिल किया है।

सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़ और मुकेश चौधरी की जगह राहुल त्रिपाठी और अंशुल कंबोज को अंतिम एकादश में जगह दी। नियमित कप्तान गायकवाड़ चोटिल होने के कारण बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट से बाहर हो गए जिससे महेंद्र सिंह धोनी बचे हुए सत्र में टीम की अगुआई करेंगे।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्सः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयरः अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोजिया, अनुकूल रॉय।

चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयरः मथीशा पथिराना, जैमी ओवरटन, दीपक हुड्डा, शेख रशीद, कमलेश नगरकोटी।

ये भी पढ़ें: Himachal Accident: मंडी में हरियाणा की गाड़ी 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 पर्यटक घायल

Exit mobile version