Dainik Savera Times

IPL 2025, LSG vs KKR, 21st Match: निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की दमदार पारी की बदौलत लखनऊ ने कोलकाता को 4 रनों से दी मात

Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 21वां मुक़ाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। केकेआर ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और मोईन अली की जगह तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है। वहीं, लखनऊ की टीम ने एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अब तक मिलाजुला रहा है। पिछले मैच में दोनों टीमों ने जीत हासिल की थी और अब इनकी नजरें लय हासिल करने पर लगी होंगी।

 


 

लखनऊ ने 4 रनों से जिता मुक़ाबला

रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केकेआर को उसके घर पर हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 234 रन ही बना सकी। रहाणे ने 35 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए, जबकि रिंकू ने 15 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। केकेआर ने क्विंटन डिकॉक 15 रन बनाकर आउट हुए. सुनील नरेन और रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की। लेकिन दिग्वेश राठी ने इस साझेदारी को तोड़ा। नरेन 13 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। केकेआर के लिए हर्षित राणा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ की ओर से आकाश दीप और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आवेश खान, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।

लखनऊ की पारी = 238/3 (20)

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श के दम पर केकेआर के सामने जीत के लिए 239 रनों का लक्ष्य रखा है। कोलकाता ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन मार्श और पूरन की बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। मार्श ने 48 गेंदों पर 81 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 47 रन बनाए। पूरन 36 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ के लिए अब्दुल समद ने छह रन बनाए, जबकि डेविड मिलर चार रन बनाकर नाबाद लौटे। केकेआर की ओर से हर्षित राणा ने दो विकेट लिए, जबकि आंद्रे रसेल को एक विकेट मिला। पूरन अंत तक टिके रहे, लेकिन शतक पूरा नहीं कर सके।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 :-

लखनऊ सुपर जाएंट्सः मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी।

(इम्पैक्ट प्लेयरः रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रिट्जके, हिम्मत सिंह।)

कोलकाता नाइट राइडर्सः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

(इम्पैक्ट प्लेयरः अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया।)

LSG 238/3 (20)  LSG won by 4 runs

KKR 234/7 (20)

PLAYER OF THE MATCH = Nicholas Pooran


ये भी पढ़ें- ‘हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर’, लेबनान पर इजरायली हमलों को लेकर ईरानी राष्ट्रपति की चेतावनी

Exit mobile version