विज्ञापन

IPL 2025, LSG vs MI, 16th Match : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया, पांड्या ने चटकाई 5 विकटें

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 16वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।.

- विज्ञापन -

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 16वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान बताया कि रोहित शर्मा को चोट लगी है जिस कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही वापसी करेंगे। लखनऊ को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि मुंबई इंडियंस ने केकेआर को हराया था।


लखनऊ 12 रनों से जीता

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने भी फ़िफ्टी लगाई लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई और मुंबई निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और आवेश खान ने उन्हें आउट किया।

लखनऊ की पारी = LSG 203/8 (20)

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस को 204 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन मार्श और मार्करम ने अर्धशतक जड़े जिससे लखनऊ की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाने में सफल रही। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट झटके। हालांकि, वह लखनऊ को 200 रन का स्कोर छूने से नहीं रोक सके।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान।
(इम्पैक्ट प्लेयरः रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, आकाश सिंह।)

मुंबई इंडियंसः विल जैक्स, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।
(इम्पैक्ट प्लेयरः तिलक वर्मा, कॉर्बिन बोश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, करण शर्मा।)

 

LSG 203/8 (20)  Lucknow Super Giants won by 12 runs

MI 191/5 (20)

PLAYER OF THE MATCH = Digvesh Singh Rathi

Latest News