Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025, LSG vs SRH, 61st Match: लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर, हैदराबाद ने छह विकेटों से दी मात

May 19, 2025

IPL 2025, LSG vs SRH, 61st Match: लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर, हैदराबाद ने छह विकेटों से दी मात

Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 61वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि ट्रेविस हेड और जयदेव उनादकट नहीं खेलेंगे। वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने विल ओरुर्के को डेब्यू का मौका दिया है। लखनऊ की टीम हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश बड़े अंतर से जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने की होगी।


 

 

लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी = LSG 205/7 (20)

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 206 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की अर्धशतकीय पारियों के दम पर लखनऊ हैदराबाद को बड़ा लक्ष्य दे सकी। लखनऊ की और से मिचेल मार्श 65, एडेन मार्करम 61, ऋषभ पंत 07, निकोलस पूरन 45, आयुष बडोनी 03, अब्दुल समद 03, शार्दुल ठाकुर 04 रन बनाकर आउट हुए। रवि बिश्नोई 00* और आकाश दीप 06* रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए जबकि हर्ष दुबे, हर्षल पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: मोहम्मद शमी, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह।)

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, दिगवेश राठी, आवेश खान, विलियम ओ’रूर्के।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, शार्दुल ठाकुर, डेविड मिलर।)


LSG 205/7 (20)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें