Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025, PBKS vs CSK, 22nd Match: चेन्नई की लगातार चौथी हार; रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 18 रन से दी मात

April 8, 2025

IPL 2025, PBKS vs CSK, 22nd Match: चेन्नई की लगातार चौथी हार; रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 18 रन से दी मात

Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 22वां मुक़ाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चेन्नई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के खेलते नजर आएंगी। इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत की लय हासिल करने उतरी हैं। चेन्नई और पंजाब के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच चेन्नई और 14 मैच पंजाब ने जीते हैं। पंजाब उन टीमों में से है जिसने चेन्नई को खूब तंग किया है। साल 2022 से दोनों के बीच पांच मैचों में पंजाब ने चार मैच जीते हैं।


 

पंजाब ने 18 रन से जीता मुक़ाबला

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रन से हरा दिया है । वहीं, चेन्नई ने लगातार चौथा मैच गंवाया। मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी। उनके लिए डेवोन कॉनवे ने अर्धशतकीय पारी खेली। पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट हासिल किए जबकि यश ठाकुर और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक सफलता मिली।

 

पंजाब की पारी = 219/6 (20)

पंजाब किंग्स की धमाकेदार पारी की बदौलत उन्होंने सीएसके के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा। इस पारी में सबसे बड़ा हाथ प्रियांश आर्या और शशांक सिंह का है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं। जिसमे प्रियांश आर्या ने शतक और शशांक सिंह ने अर्धशतक लगाया, प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर 09, मार्कस स्टोइनिस 04, नेहल वढेरा 09 और ग्लेन मैक्सवेल सिर्फ 01 रन बना सके। सीएसके के लिए खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, मुकेश चौधरी को एक सफलता मिली।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

(इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन।)

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।

(इम्पैक्ट प्लेयर्स: सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, परवीन दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशाक।)

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें