Dainik Savera Times

IPL 2025, PBKS vs DC, 66th Match : दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, मुस्तफिजुर की अच्छी बोलिंग के बाद समीर रिजवी ने जड़ा अर्धशतक

Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 66वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अक्षर पटेल अस्वस्थ होने की वजह से इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस टीम की कमान संभाल रहे हैं। इस मैच में करुण नायर दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे। वहीं, पंजाब की तरफ से आज युजवेंद्र चहल नहीं खेल रहे हैं, जोश इंग्लिश और मार्कस स्टोइनिस की टीम में वापसी हुई है। इस मैच में पंजाब की टीम शीर्ष-2 में दावा मजबूत करने उतरी है।


पंजाब की पारी = PBKS 206/8 (20)

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य दिया है। जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 206 रन बनाए । उनके लिए श्रेयस अय्यर ने 53 और मार्कस स्टोइनिस 44* रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स की और से प्रियांश आर्य 06, प्रभसिमरन 28, इंगलिस 32, श्रेयस अय्यर 53, वढेरा 16, शशांक 11, उमरजई 01, मार्को यानसेन 00 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस 44* और हरप्रीत बराड़ 07* रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट लिए जबकि विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएल राहुल, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, काइल जैमीसन, जेवियर बार्टलेट।

 

Exit mobile version