Site icon Dainik Savera Times

IPL 2025: RCB ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया, कोहली और क्रुणाल पांड्या ने जड़ा अर्धशतक, टॉप पर पहुँची बेंगलुरु

RCB beat Delhi: क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी इसी के साथ ही अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

आरसीबी के गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार के 3-33, जोश हेजलवुड के 2-36 और क्रुणाल तथा सुयश शर्मा के दमदार प्रदर्शन की बदौलत डीसी 162 रन ही बना सकी।

20 ओवर में 163 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आरसीबी ने महज 26 रन के भीतर की अपने तीन विकेट खो दिए। दिल्ली कैपिटल्स ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। लेकिन, क्रुणाल ने 47 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रनों की शानदार पारी खेली कर डीसी की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

पांड्या को दूसरे छोर पर विराट कोहली का भी अच्छा साथ मिला। कोहली ने 47 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। टिम डेविड ने पांच गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाकर आरसीबी को जीत दिलाई।

जैकब बेथेल ने दूसरे ओवर में मिशेल स्टार्क की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर आरसीबी को शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन, बेथेल एक शॉर्ट खेलने के चक्कर में अक्षर पटेल का शिकार बने। देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए। लेकिन, वह भी पटेल की गेंद पर पवेलियन लौटे। दो विकेट गिरने के बाद कप्तान रजत पाटीदार क्रीज पर पहुंचे। लेकिन, रन आउट होने की वजह से पवेलियन लौटना पड़ा।

पावर-प्ले में डीसी की पकड़ ने कोहली और पंड्या को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। धीरे-धीरे कोहली ने लय हासिल की। कुलदीप यादव को टारगेट पर लिया। कुलदीप की गेंद पर चौका लगाकर विराट ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए।

संक्षिप्त स्कोर: दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 162/8 (केएल राहुल 41, ट्रिस्टन स्टब्स 34; भुवनेश्वर कुमार 3-33, जोश हेज़लवुड 2-36) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 18.3 ओवर में 165/4 (क्रुणाल पंड्या नाबाद 73, विराट कोहली 51; अक्षर पटेल 2-19, दुष्मंथा चमीरा 1-24)।

Exit mobile version