
Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 50वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान रियान पराग ने बताया कि मुंबई के खिलाफ मैच में उनकी प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं। वानिंदु हसरंगा की जगह कुमार कार्तिकेय आए हैं। इसके अलावा संदीप शर्मा की जगह आकाश मधवाल को मौका मिला है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इस मैच में राजस्थान की नजर मुंबई के विजय रथ को रोकने पर होगी।
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 117 रन पर आवर कर यह मैच 100 रन से जीत लिया। कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई यह मैच जितने में सफल रही। इसी के साथ रियान पराग की टीम राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। उनसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई थी। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 16.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 117 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 100 रन से हार गई, जो उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है।
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को जीत के लिए 218 रन का लक्ष्य दिया है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की अर्धशतकीय पारियों के बाद हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की 90+ रनों की साझेदारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को बड़ा टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए। इनमे रिकेल्टन ने 61 और रोहित ने 53 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 48* और हार्दिक पंड्या 48* रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए महीश तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिया।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, कुणाल सिंह राठौड़, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेन मफाका।)
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉप्ली, कर्ण शर्मा।)
ये भी पढ़ें- ‘Swayambhu’ में Nikhil Siddhartha का रोल क्यों है सबसे अलग? डायरेक्टर ने बताया सच
मेष: दिन शुभ रहेगा...