Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी की शतकीय तूफानी पारी में उड़ी गुजरात टाइटंस, 8 विकेट से जीता राजस्थान रॉयल्स

April 28, 2025

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी की शतकीय तूफानी पारी में उड़ी गुजरात टाइटंस, 8 विकेट से जीता राजस्थान रॉयल्स

IPL 2025: Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान के जयपुर में सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस पर आठ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। राजस्थान की तरफ से 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड 35 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का पहाड़ खड़ा किया और राजस्थान को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने लक्ष्य को 15.5 ओवर में 8 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया।

गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 84(50) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने नाबाद 50(26) ने भी अर्धशतक जड़ा। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन 39(30) , वाशिंगटन सुंदर 13(8), राहुल तेवतिया 9(4) और शाहरुख खान ने नाबाद 5 (2) रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से महेश दीक्षना को दो सफलता एवं जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

वहीं, 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 101 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और दो छक्के जड़े। उनके अलावा नितीश राणा 4(2) और रियान पराग नाबाद 32(15) रन बनाएं।

ऐतिहासिक पारी की बदौलत वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजों की बात करें तो राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा को ही एक-एक सफलता मिली। उनके अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं चटका पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें