IPL Auction 2025 : जेद्दा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन से पहले सऊदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्शन किया जा रहा है। नीलामी में भारत समेत विभिन्न देशों के 577 खिलाड़ी शामिल किये गये हैं।विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंत को 27 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कीमत पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदा है। इससे पहले श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का पिछला रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क के नाम था जिन्हें केकेआर ने 24.25 करोड़ रूपए की कीमत पर पिछले साल खरीदा था।
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड कुछ ही मिनटों की देरी में दो बार टूट गया। सबसे पहले श्रेयस अय्यर ने स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा और उसके कुछ ही देर बाद ऋषभ पंत अय्यर को पीछे छोड़कर सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था जिसके कारण उन्हें नीलामी में उतरना। लखनऊ तथा बेंगलुरु के बीच पंत के लिए जंग चल रही थी। अब बेंगलुरु और लखनऊ की यह जंग 9 करोड़ के ऊपर पहुंच गई थी। हैदराबाद भी इस जंग में शामिल हो गई।
लखनऊ और हैदराबाद के बीच यह भिड़ंत अब 18 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। 19.25 करोड़ के दांव के साथ अब पंत के लिए लखनऊ आगे निकल गई। हैदराबाद की टीम अब सोच विचार कर रही है बोली को लेकर। 20 करोड़ का दांव खेल दिया है हैदराबाद ने। लेकिन लखनऊ एक्सप्रेस रुकने का नाम नहीं ले रही है।
और 20.75 करोड़ पर हैदराबाद रेस से बाहर हो गई है। दिल्ली ने आरटीएम का इस्तेमाल किया लेकिन लखनऊ ने पंत पर अंतिम दांव 27 करोड़ का खेला और दिल्ली के हटने के साथ ही अब पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। अपनी कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स को आईपीएल 2024 में चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा।
अय्यर पर पहला दांव कोलकाता नाइट राइडर्स ने खेला जिसके बाद पंजाब और कोलकाता में जंग शुरू हो गयी। 7 करोड़ के बाद दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में आ गई। अय्यर पहले दिल्ली कैपिटल्स का ही हिस्सा थे। दिल्ली और कोलकाता दोनों को कप्तान की दरकार है।
अर्शदीप सिंह के नाम की पहली पर्ची निकली। चेन्नई और दिल्ली के बीच जंग चली। उसके बाद गुजरात ने पैडल उठाया। इसके बाद आरसीबी भी जंग में कूद गई। फिर राजस्थान ने पैडल उठा दिया। आखिरी समय में सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली बढ़ा दी। आखिरी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 15.75 करोड़ में खरीद लिया, लेकिन पंजाब किंग्स ने आरटीएम का उपयोग कर 18 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

गुजरात ने रबाडा को खरीदा
दूसरी बोली कगिसो रबाडा पर लगी। आरसीबी और मुंबई में जंग चली। फिर गुजरात ने एंट्री मारी। गुजरात टाइटंस ने 10.75 करोड़ में खरीदा। पंजाब किंग्स ने आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने श्रेयस
अपनी कप्तानी में केकेआर को आईपीएल 2024 का खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास में नीलामी में सबसे ज्यादा दाम में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब ने श्रेयस को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
गुजरात ने खरीदा जोस बटलर को 15.75 करोड़ में खरीदा
गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग चली। इसके बाद पंजाब ने बोली बढ़ा दी। इसके बाद गुजरात और पंजाब में जंग चलने लगी। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली बड़ा दी। फिर गुजरात और लखनऊ के बीच जंग चलती रही। गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ में खरीदा।
मिचेल स्टार्क11.75 करोड़ में हुए दिल्ली के
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की बोली दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के बीच लगी। 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे इस खिलाड़ी को लेने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने भी बोली लगाई लेकिन आखिर में 11.75 करोड़ में दिल्ली ने उनको अपने नाम किया।
IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने नीलामी से नाम वापस ले लिया जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ रेस में सनराइडर्स हैदराबाद की टीम कूद पड़ी। आखिरकार 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनको अपनी टीम में शामिल किया। जिससे वे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं।
10 करोड़ में हैदराबाद के हुए मोहम्मद शमी
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई. कोलकाता ने आखिर में पीछे हटने का फैसला लिया और 2 करोड़ की बेस प्राइस से उतरा यह धुरंधर 10 करोड़ में हैदराबाद की टीम का हो गया।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मेगा नीलामी में रविवार को बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची।
क्रमांक- खिलाड़ी टीम रकम (रूपये)
1. ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स 27 करोड़
2. श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स 26.75 करोड़
3. अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स 18 करोड़
4. जोस बटलर गुजरात टाइटंस 15.75 करोड़
5. लोकेश राहुल दिल्ली कैपिटल्स 14 करोड़
6. मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स 11.75 करोड़
7. कैगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस 10.75 करोड़
8. मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद 10 करोड़
9. डेविड मिलर लखनऊ सुपर जायंट्स 7.50 करोड़
10. युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स 18 करोड़
11. मोहम्मद सिराज गुजरात टाइटंस 12.25 करोड़
12. एल. लिविंगस्टोन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8.75 करोड़
13. हैरी ब्रुक दिल्ली कैपिटल्स 6.25 करोड़
14. एडेन माक्ररम लखनऊ सुपर जायंट्स 2 करोड़
15. डेवोन कोन्वे चेन्नई सुपर किंग्स 6.25 करोड़
16. राहुल त्रिपाठ चेन्नई सुपर किंग्स 3.40 करोड़
17. जेक फ्रेजर मैकगुर्क दिल्ली कैपिटल्स 9 करोड़
18. हर्षल पटेल सनराइजर्स हैदराबाद 8 करोड़
19. रचिन रविंद्र चेन्नई सुपर किंग्स 4 करोड़
20. रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स 9.75 करोड़
21. वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स 23.75 करोड़
22. मार्कस स्टोइनिस पंजाब किंग्स 11 करोड़
23. मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स 3.40 करोड़
24. ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स 4.20 करोड़
25. क्विंटन डि कॉक कोलकाता नाइट राइडर्स 3.60 करोड़
26. फिल सॉल्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11.50 करोड़
27. आर. गुरबाज कोलकाता नाइट राइडर्स 2 करोड़
28. इशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद 11.25 करोड़
29. जितेश शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 करोड़
30. जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12.50 करोड़
31. प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस 9.50 करोड़
32. आवेश खान लखनऊ सुपर जायंट्स 9.75 करोड़
33. एनरिच नॉर्खिया कोलकाता नाइट राइडर्स 6.50 करोड़
34. जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स 12.50 करोड़
35. खलील अहमद चेन्नई सुपर किंग्स 4.80 करोड़
36. टी नटराजन दिल्ली कैपिटल्स 10.75 करोड़
37. ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियन्स 12.50 करोड़
38. महीश तीक्षणा राजस्थान रॉयल्स 4.40 करोड़
39. राहुल चाहर सनराइजर्स हैदराबाद 3.20 करोड़
40. एडम जम्पा सनराइजर्स हैदराबाद 2.40 करोड़
41. वनिंदु हसरंगा राजस्थान रॉयल्स 5.25 करोड़
42. नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स 10 करोड़।
43.अथर्व तायड़े सनराइजर्स हैदराबाद 30 लाख
44.नेहल वढेरा पंजाब किंग्स 4.2 करोड़
45. अंगकृष् रधुवंशी कोलकाता नाइट राइडर्स 3 करोड़
46. करूण नायर दिल्ली कैपिटल्स 50 लाख
47. अभिनव मनोहर सनराइजर्स हैदराबाद 2.80 करोड़
48.निशांत सिंधु गुजरात टाइटंस 30 लाख
49.समीर रिजवी दिल्ली कैपिटल्स 95 लाख
50.नमन धीर मुंबई इंडियन्स 5.25 करोड़
51. अब्दुल समद लखनऊ सुपर जायंट्स 4.20 करोड़
52. हरप्रीत बरार पंजाब किंग्स 1.5 करोड़
53.विजय शंकर चेन्नई सुपर किंग्स 1.20 करोड़ 54. महिपाल लोमरोर गुजरात टाइटंस 1.70 करोड़
55. आशुतोष शर्मा दिल्ली कैपिटल्स 3.80 करोड़
56. कुमार कुसाग्र गुजरात टाइटंस 65 लाख
57.रोबिन मिंज मुंबई इंडियन्स 65 लाख
58.अनुज रावत गुजरात टाइटंस 30 लाख
59. विष्णु विनोद पंजाब किंग्स 95 लाख
60. आर्यन जुयाल लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख
61. रसिक दार सलाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 करोड़