Site icon Dainik Savera Times

जेल विभाग में बड़ा फेरबदल, ADGP जेल चंद्रशेखर की जगह IPS अरुणपाल सिंह को बनाया प्रभारी

अमृतसर (गगन शर्मा): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जेल विभाग अपने अधीन करने के बाद विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एडीजीपी जेल चंद्रशेखर की जगह अब पंजाब के एक और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुणपाल सिंह को जेल का प्रभारी बनाया गया है। अरुणपाल सिंह सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। मुख्यमंत्री जेल विभाग के कामकाज को लेकर काफी गंभीर हैं। अगले कुछ दिनों में और बड़े पैमाने पर बदलाव हो सकते हैं। लॉरेंस बिस्नोई इंटरव्यू केस में एसआईटी को चंद्रशेखर लीड कर रहे थे।

Exit mobile version