Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iran Israel War Update: इजरायल ने की भीषण एयर स्ट्राइक, ईरान के तीन बड़े कमांडर ढेर

June 21, 2025

Iran Israel War Update: इजरायल ने की भीषण एयर स्ट्राइक, ईरान के तीन बड़े कमांडर ढेर

इंटरनेशनल डेस्क: इजरायल ने एक के बाद एक तीन सटीक हवाई हमलों में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के तीन वरिष्ठ कमांडरों को मार गिराया है। इन हमलों से ईरान के आतंकी नेटवर्क और मध्य पूर्व में उसके प्रभाव को बड़ा झटका लगा है। तीनों हमले ईरान के अलग-अलग शहरों में हुए और इनमें ड्रोन हमले और खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया गया।

बेहनाम शाहरियारी की हत्या,  हथियार तस्करी का मास्टरमाइंड
पहला हमला पश्चिमी ईरान में हुआ, जहां बेहनाम शाहरियारी, जो कुद्स फोर्स में हथियार आपूर्ति के प्रमुखथे, गाड़ी चला रहे थे तभी हमला हुआ। यह इलाका इजरायल की सीमा से 1,000 किलोमीटर से ज्यादा दूर है, फिर भी इजरायल ने बेहद सटीक हमला किया। शाहरियारी सीधे हिजबुल्लाह (लेबनान), हमास (गाज़ा) और हौथी विद्रोहियों (यमन) को हथियार पहुंचाने में शामिल था। इजरायली सेना के मुताबिक, वो रॉकेट और मिसाइलों की सप्लाई में अहम भूमिका निभा रहा था, जो इज़रायल पर हमलों में इस्तेमाल होते थे।

आतंकी फंडिंग का जाल भी हुआ उजागर
शाहरियारी सिर्फ हथियार नहीं, बल्कि पैसे पहुंचाने का नेटवर्क भी संभाल रहा था। तुर्की और लेबनान में उसने शेल कंपनियां, मनी चेंजर और तस्करों का पूरा तंत्र बनाया हुआ था, जिसके जरिए हर साल लाखों डॉलर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए जाते थे। इजरायल अधिकारियों का कहना है कि उसकी मौत से ईरान की आतंकी योजनाओं की रीढ़ टूट गई है।

सईद इजादी,  हमास से जुड़ा बड़ा नाम
दूसरे हमले में सईद इज़ादी को मारा गया, जो ईरान के क़ोम शहर में मौजूद था। इजादी, कुद्स फोर्स में फिलिस्तीनी डिवीजन के प्रमुख थे और 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए हमले में इनका बड़ा हाथ माना जाता है। उन्होंने हमास को साज़िश, संसाधन और रणनीति मुहैया कराई थी। इजरायी रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने इसे “न्याय की जीत” बताया।

अमीन पोर जोदाकी- ड्रोन यूनिट का डिप्टी कमांडर
तीसरे हमले में अमीन पोर जोदाकी को मारा गया, जो IRGC की दूसरी ड्रोन यूनिट के डिप्टी कमांडर थे। जोदाकी पर हमला इजरायल की ड्रोन हमलों से निपटने की रणनीति का हिस्सा था। उसी दिन, इजरायल सेना ने अरावा क्षेत्र में दो दुश्मन ड्रोन को मार गिराया, जिससे पता चलता है कि इजरायल हर संभावित खतरे को तुरंत जवाब देने की स्थिति में है।

जहां भी खतरा होगा, वहीं जवाब मिलेगा: इजरायल  
इजरायल सेना ने कहा है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए ऐसे ऑपरेशन जारी रखेगी। इजरायल ने ईरान, हमास, हिजबुल्लाह और हौथियों जैसे “आतंकी गठजोड़” को खत्म करने का संकल्प लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें