Israel Attack Syria : इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में सीरिया के रक्षा मंत्रालय को मुख्य निशाना बनाया गया। दक्षिण सीरिया में सक्रिय सीरियाई सेना की यूनिट्स पर भी हमला हुआ। बताया जा रहा है कि एक न्यूज स्टूडियो पर गिरा बम गिरने की खबर मिली है। हमलों के जो वीडियो आए हैं, उनसे साफ है कि इसमें भारी नुकसान हुआ है। सीरिया में तबाही के पांच वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं।
ड्रूज समुदाय और सेना के बीच हुआ टकराव
स्वेइदा (Sweida) शहर, जो दक्षिण सीरिया में स्थित है और जहाँ ड्रूज समुदाय का बड़ा जनसंख्या वाला इलाका है, वहाँ बीते दिन भारी झड़पें हुईं। ड्रूज लड़ाके और सीरियाई सेना में तनाव चरम पर पहुंचा। स्थानीय लोग सेना द्वारा ड्रूजों पर अत्याचार का आरोप लगा रहे हैं। इसके चलते कई सैकड़ों लोग मारे गए; अस्पतालों में मृतकों की संख्या 169 से 300 के बीच बताई जा रही है
First Gaza, then Iran and now Israel’s attack on Syria. What does #Israel want? Perhaps Israel is now becoming a threat to humanity.#IsraelTerroristState #Syrie #Syrië pic.twitter.com/EnfBDY6iS5
— S.S. Chauhan RFS. (@SUBHAMSINGH112) July 16, 2025
इजरायल ने ड्रूज समुदाय को लेकर किया ये दावा
इजरायल ने एयर स्ट्राइक को इसलिए अंजाम दिया कि ड्रूज समुदाय को सीरियाई सेना द्वारा किए जा रहे हमलों से बचाया जा सके। इजरायल का कहना है कि यह कार्रवाई सीमा पर सुरक्षा के लिए जरूरी थी । ड्रूज अपना एक अलग अल्पसंख्यक समुदाय है, जिसका धर्म अरब-इस्लामी, हिंदू, बौद्ध और अन्य मान्यताओं का मिश्रण है। ये सीरिया में लगभग 7 लाख, इजरायल में 1.5 लाख, लीबनान–जॉर्डन में भी रहते हैं; गोलान हाइट्स में लगभग 29,000 बसे हैं। इजरायली ड्रूज इजरायली सेना में भी भूमिका निभाते हैं ।
रक्षा मंत्री ने दी धमकी
-इजरायल के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि सीरियाई सेना ड्रूजों पर हमले नहीं बंद करेगी, तो उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा
हमले को लेकर अमेरिका का आया रिएक्शन
अमेरिकी विशेष दूत टॉम बैरक और विदेश मंत्री मारको रुबियो ने स्वेइदा की हिंसा की कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सभी पक्षों को तुरंत पीछे हटने और बातचीत में शामिल होकर एक स्थायी सीजफायर लागू करने की अपील की है ।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने की आपात बैठक
सीरिया की ओर से इजरायल के हमलों की शिकायत के बाद, 17 जुलाई 2025 (गुरुवार) को यूएन सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाई गई है। इसमें अल्जीरिया समेत अन्य सदस्य देशों ने समर्थन दिया; इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने सीरियाई सरकार के नागरिकों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की निंदा की और अपराधियों को सज़ा दिलाने का आह्वान किया।