Site icon Dainik Savera Times

गाजा पर इजरायली हमला: 16 फिलिस्तीनियों की मौत, स्कूल और शिविर भी निशाने पर; ट्रंप की शांति योजना पर हमास चुप

Israeli attack Gaza: गाजा में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्तावित 20-सूत्रीय शांति योजना के बीच इजराइल ने हमास के खिलाफ बड़ा हमला किया है। इस हमले में कम से कम 16 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।

क्या है मामला?

अमेरिका ने इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम और शांति बहाली के लिए एक 20-सूत्रीय प्रस्ताव रखा है। लेकिन हमास की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस बीच इजराइल ने बुधवार को गाजा पर हमला कर दिया, जिससे यह माना जा रहा है कि वह हमास पर दबाव बना रहा है।

स्कूल में छिपे लोग भी मारे गए

गाजा शहर में अल-फलाह स्कूल, जहां विस्थापित लोग शरण लिए हुए थे, वहां दो बार हमला किया गया। इन हमलों में वे लोग भी मारे गए जो पहले हमले के बाद मदद के लिए पहुंचे थे। अस्पतालों ने बताया कि यह हमला कुछ ही मिनटों के अंतराल पर हुआ। गाजा शहर के पश्चिमी इलाके में एक पेयजल टैंक के पास जमा लोगों पर भी हमला हुआ। इस हमले में कम से कम 5 फिलिस्तीनी मारे गए

शिविर और अपार्टमेंट भी बने निशाना

शिफा अस्पताल ने जानकारी दी कि एक अपार्टमेंट पर हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अल-अवदा अस्पताल ने बताया कि मध्य गाजा के नुसरत शरणार्थी शिविर में एक दंपति की मौत हुई। वहीं बुरेज शरणार्थी शिविर पर भी हमला हुआ, जिसमें एक और व्यक्ति की जान चली गई। बुधवार के इन हमलों पर अब तक इज़रायली सेना की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Exit mobile version