नेशनल डेस्क: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी के साथ सभी सियासी पार्टियां चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। इसी बीच, कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां मुजफ्फरपुर में एक बड़ी विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के बदले सुर, पीएम मोदी को बताया सबसे अच्छा इंसान… भारत से जल्द व्यापार समझौते का इशारा
मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “मुझे बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है। मेड इन चाइना। नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके सभी छोटे व्यवसायों को नष्ट कर दिया है। जहां भी देखो, मेड इन चाइना है। हम कहते हैं कि यह मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए। मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनने चाहिए और बिहार के युवाओं को उन कारखानों में रोजगार मिलना चाहिए। हमें ऐसा बिहार चाहिए।”
#BiharElection2025 | Muzaffarpur, Bihar: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “Tell me what is written on the back of your phone. Made in China. Narendra Modi ji has destroyed all the small businesses by implementing demonetisation and GST. Wherever you look, it is Made in China. We… pic.twitter.com/aKXNTw2JNJ
— ANI (@ANI) October 29, 2025
नीतीश जी के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा
राहुल गांधी ने कहा, “नीतीश जी के चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है। आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि वहां अति पिछड़ों की आवाज सुनी जाती है। तीन-चार लोग इसे नियंत्रित करते हैं। भाजपा इसे नियंत्रित करती है। उनके हाथ में रिमोट कंट्रोलर है, और उनका सामाजिक न्याय से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री के सामने कहा कि आपको जातिगत जनगणना करवानी चाहिए। उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा… भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ है। वे इसे नहीं चाहते।”
#BiharElection2025 | Muzaffarpur, Bihar: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “Nitish ji’s face is being used. The remote control is in the hands of the BJP. You should not think that the voice of the most backward people is heard there. Three or four people control it. BJP controls… pic.twitter.com/fP5S4nedDe
— ANI (@ANI) October 29, 2025
नीतीश कुमार पर बोला हमला
कांगेस नेता ने कहा, “बिहारियों का बिहार में कोई भविष्य नहीं है। ये आपकी सच्चाई है। नीतीश कुमार 20 साल से यहां सरकार चला रहे हैं। वो खुद को अति पिछड़ा बताते हैं। मुझे बताएं कि उन्होंने पिछले 20 सालों में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के लिए क्या किया है। क्या आप ऐसा राज्य चाहते हैं जहां आपको कुछ न मिले? हमें ऐसा बिहार नहीं चाहिए। हमें ऐसा बिहार चाहिए जहां स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़गार हो।”
बिहार से पलायन खत्म करना मेरा मकसद: तेजस्वी यादव
महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “तेजस्वी बिहार से पलायन खत्म करना चाहते हैं और बिहार को अपराध-मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहते हैं। मैं बिहार को नंबर वन बनाना चाहता हूं। लेकिन नीतीश कुमार के 20 साल और नरेंद्र मोदी के 11 साल के शासन के बाद भी, बिहार देश का सबसे गरीब राज्य बना हुआ है। बिहार में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी, महंगाई और पलायन है… हमारी सरकार बनते ही 20 दिनों के अंदर हर उस परिवार को सरकारी नौकरी देने का कानून पारित किया जाएगा जिसके पास सरकारी नौकरी नहीं है।”
चुनाव की तारीखें
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। इसमें से पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा जबकि दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

