नेशनल डेस्क : झारखंड बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। वे जैक की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज, 27 मई 2025, को 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया है। इस बार रिजल्ट की घोषणा झारखंड के राज्य शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जैक मुख्यालय से जारी कर दिया है। दरअसल, झारखंड बोर्ड का 10वीं रिजल्ट 2025 आज सुबह 11:30 बजे घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष कुल 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थयिों ने सफलता हासिल की है। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 4 लाख विद्दार्थी शामिल हुए थे। आएइ जानते है इस खबर को विस्तार से…
टॉप 10 छात्रों की लिस्ट…
कैसे चेक करें रिजल्ट?
आपको बता दें कि जो स्टूडेंट्स इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स यानी रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के बाद, स्टूडेंट्स को मार्कशीट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी यही मिलेगा, जिससे वे अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स को करें फॉलो
-आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले, JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-“JAC 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
वेबसाइट के होमपेज पर “JAC 10th Result 2025” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
-लॉगिन पेज में जानकारी दर्ज करें
इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
-“Submit” पर क्लिक करें
सारी जानकारी सही से भरने के बाद, “Submit” बटन पर क्लिक करें।
-रिजल्ट देखें
अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
-डाउनलोड और प्रिंट करें
रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
इसके साथ ही आप रिजल्ट चेक करने के लिए jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर देख सकते है। साथ ही आप अपना मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते है। पिछले साल, यानी 2024 में, झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था। इस साल की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। इन सरल स्टेप्स का पालन करके आप आसानी से अपना JAC 10th Result 2025 चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के बाद, छात्र अपनी मार्कशीट का प्रिंट भी ले सकते हैं और आगे की पढ़ाई के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...