Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘दोस्त दोस्त न रहा, ट्रंप यार हमें तेरा ऐतबार न रहा’, जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तंज

August 5, 2025

‘दोस्त दोस्त न रहा, ट्रंप यार हमें तेरा ऐतबार न रहा’, जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप की यह दोस्ती देश के लिए बहुत महंगी साबित हुई है।

गाने के अंदाज में ताना

जयराम रमेश ने एक मशहूर गाने की तर्ज पर कहा, “दोस्त दोस्त न रहा, ट्रंप यार हमें तेरा ऐतबार न रहा।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के साथ रिश्तों को दिखाने के लिए ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे बड़े कार्यक्रम किए, फोटो खिंचवाईं और यहां तक कहा था, ‘अबकी बार ट्रंप सरकार।’

 

ट्रंप की धमकियों का जिक्र

जयराम रमेश ने हाल ही में ट्रंप की उस सोशल मीडिया पोस्ट का ज़िक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत अगर रूस से तेल खरीदना जारी रखता है, तो भारत पर भारी शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत को रूस से तेल न खरीदने के लिए भी धमकी दी है। उन्होंने कहा, “यह वही दोस्ती है जिसका दावा प्रधानमंत्री मोदी करते थे, और अब वही दोस्ती भारत को नुकसान पहुंचा रही है।”

ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप के दावे और पीएम की चुप्पी

रमेश ने यह भी कहा कि ट्रंप 32 से ज़्यादा बार दावा कर चुके हैं कि भारत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को उन्होंने रुकवाया था। कांग्रेस नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी इस पर अब तक चुप हैं। विदेश मंत्रालय ने भले ही एक बयान दिया हो, लेकिन पीएम को खुद देश को जवाब देना चाहिए।”

भारत-अमेरिका रिश्तों पर चिंता

जयराम रमेश ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि चीन, अमेरिका और पाकिस्तान तीनों ही अब भारत के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं।

ये भी पढ़ें : ‘2027 में पंजाब में बीजेपी की सरकार बनेगी’ अमित शाह बोले- भाजपा ही खत्म करेगी नशे की समस्या

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें