नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप की यह दोस्ती देश के लिए बहुत महंगी साबित हुई है।
जयराम रमेश ने एक मशहूर गाने की तर्ज पर कहा, “दोस्त दोस्त न रहा, ट्रंप यार हमें तेरा ऐतबार न रहा।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के साथ रिश्तों को दिखाने के लिए ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ जैसे बड़े कार्यक्रम किए, फोटो खिंचवाईं और यहां तक कहा था, ‘अबकी बार ट्रंप सरकार।’
नरेंद्र मोदी ने ‘हाउडी मोदी’, ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ करवाया, खूब फोटोबाजी हुई। तमाम दावे किए गए कि नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती है।
लेकिन ये दोस्ती देश को बहुत भारी पड़ रही है। ट्रंप 32-33 बार कह चुके हैं कि उन्होंने सीजफायर करवाया है, जिस पर प्रधानमंत्री चुप हैं।… pic.twitter.com/9SQhUULx5A
— Congress (@INCIndia) August 5, 2025
जयराम रमेश ने हाल ही में ट्रंप की उस सोशल मीडिया पोस्ट का ज़िक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत अगर रूस से तेल खरीदना जारी रखता है, तो भारत पर भारी शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत को रूस से तेल न खरीदने के लिए भी धमकी दी है। उन्होंने कहा, “यह वही दोस्ती है जिसका दावा प्रधानमंत्री मोदी करते थे, और अब वही दोस्ती भारत को नुकसान पहुंचा रही है।”
रमेश ने यह भी कहा कि ट्रंप 32 से ज़्यादा बार दावा कर चुके हैं कि भारत में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को उन्होंने रुकवाया था। कांग्रेस नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी इस पर अब तक चुप हैं। विदेश मंत्रालय ने भले ही एक बयान दिया हो, लेकिन पीएम को खुद देश को जवाब देना चाहिए।”
जयराम रमेश ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि चीन, अमेरिका और पाकिस्तान तीनों ही अब भारत के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...