Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar Accident : इस पॉश इलाके में कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल के 2 छात्र गंभीर घायल

Jalandhar Accident : शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित गोल मार्केट में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार विनय मंदिर के पास एक कार और एक्टिवा में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें सेंट जोसेफ स्कूल के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के ऑर्थोनोवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कार और एक्टिवा की भीषण टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार चला रही महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद लौट रही थी। उसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो स्कूली छात्र, जो सेंट जोसेफ स्कूल जा रहे थे, गोल मार्केट में आमने-सामने आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा और कार दोनों ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गोल मार्केट क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version