Site icon Dainik Savera Times

स्कूल बस की चपेट में आने से 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत

जालंधर (पंकज) : जालंधर के नूरमहल के बडाला गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान कोमलप्रीत निवासी गांव बडाला के रूप में हुई है। छात्रा की मौत स्कूल बस की चपेट में आने से हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

बता दें कि मृतक कोमलप्रीत सरहाली गांव के साहिब अजीत सिंह पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। मृतक छात्रा के पिता जसविंदर सिंह ने बताया कि कोमल सोमवार शाम 4 बजे बस से स्कूल से लौटी थी। जब वह बस से उतर कर घर जाने लगी तो उसी बस के नीचे आ गई। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने फरार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version