Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar Bypoll Results Live: कांग्रेस को पछाड़ 29084 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही AAP

जालंधर : पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की मतगणनना शुरू हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू 29084 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक कुल 154724l वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार कर्मजीत चौधरी 125640 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर चल रही है। यहां बड़ा फेरबदल देखते हुए चौथे स्थान पर चल रही बीजेपी 81257 वोटों के साथ अकाली-बसपा को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर आ गई है। अकाली-बसपा को अब तक कुल 74972 वोट हासिल हुए हैं। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) 10777 वोटों की गिनती के साथ सबसे पीछे चल रही है हालाँकि वोटों की गिनती अभी जारी है और इस दौरान कोई भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। देखा जाए तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

Exit mobile version