Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar MC चुनाव के बीच इस इलाके में चली गोली, 2 युवक गंभीर घायल, मचा हड़कंप

Jalandhar Firing

Jalandhar Firing

जालंधर : पंजाब के जालंधर में नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। इस बीच आज एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने दो युवकों को गोली मार दी, जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि घटना अवतार नगर 13 नंबर गली के पास हुई है। गोली लगने से घायल हुए दोनों युवकों की पहचान हनी चहल और करणवीर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल अस्पताल जालंधर में घायल युवकों का इलाज शुरू किया गया है।

पुलिस मामले की जांच के लिए थाना भार्गव कैंप से मौके पर पहुंच गई है। गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान गुरविंदर बाबा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

Exit mobile version