Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में बड़ी घोषणा: 4 दिन तक बंद रहेगी मोबाइल मार्केट, जानिए तारीखें

June 6, 2025

Jalandhar में बड़ी घोषणा: 4 दिन तक बंद रहेगी मोबाइल मार्केट, जानिए तारीखें

Jalandhar Mobile Market Closed: पंजाब डेस्क: जालंधर के प्रतिष्ठित मॉडल टाउन इलाके में मोबाइल कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने 26 जून से 29 जून तक चार दिवसीय छुट्टी की घोषणा की है। यह फैसला मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन की हाल ही में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि यह अवकाश न केवल व्यापारियों के लिए बल्कि उनके स्टाफ के लिए भी रहेगा।

इस दौरान मोबाइल एसोसिएशन से संबद्ध सभी दुकानों के शटर डाउन रहेंगे और किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि नहीं होगी। यह निर्णय एक सामूहिक समझ के तहत लिया गया है, जिससे व्यापारी और कर्मचारी कुछ दिनों का विश्राम कर सकें।

-राजीव दुग्गल ने पोस्ट के जरिये दी जानकारी

राजीव दुग्गल ने बुधवार देर रात एक पोस्टर जारी कर पूरे शहर को इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के दौरान सभी सदस्य अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें, यही उद्देश्य इस पहल के पीछे है।

मोबाइल एसोसिएशन की इस पहल को व्यापारी वर्ग में सराहना मिल रही है। कई दुकानदारों ने कहा कि त्योहारों या विशेष अवसरों के अलावा ऐसी योजनाबद्ध छुट्टियां कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाती हैं और व्यावसायिक थकान को कम करती हैं।

Jalandhar Mobile Market Closed
Jalandhar Mobile Market Closed

-क्या रहेगा असर

ग्राहक मोबाइल से संबंधित सेवाओं और खरीदारी के लिए अन्य बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं।

मॉडल टाउन में मोबाइल मार्केट में रोज़ाना हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं, ऐसे में अस्थायी रूप से व्यापार पर प्रभाव संभव है।

एसोसिएशन ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने ज़रूरी काम 25 जून तक निपटा लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें