Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, इस इलाके की 13 दुकानों को किया सील

April 2, 2025

जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, इस इलाके की 13 दुकानों को किया सील

MC Jalandhar in Action : जालंधर नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जहां, देर रात नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने जालंधर के बस्ती बावा खेल में अवैध रूप से बनाए गए कॉमर्शियल दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 13 दुकानों को सील कर दिया। बता दे कि ये कार्रवाई जालंधर के बस्ती बावा खेल में नगर निगम के बिल्डिंग विभाग द्वारा की गई।

नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर एटीपी सुखदेव शर्मा ने यह कार्रवाई की

नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के आदेश पर एटीपी सुखदेव शर्मा ने यह कार्रवाई की। एटीसी शर्मा इंस्पेक्टर अजय, मोहित, नमन, महेंद्र और सचिन के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे। इस संबंध में नगर निगम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था और कमर्शियल प्रॉपर्टी के मालिक को इस मामले में पूरी कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा गया था। लेकिन उक्त दुकान के मालिक ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। ताकि उक्त संपत्ति को वैध घोषित किया जा सके। जिसके चलते बुधवार देर रात टीम ने कार्रवाई की। आपको बता दें कि अवैध रूप से बनी दुकानों का कोई रिकार्ड नगर निगम को नहीं दिया गया। नगर निगम आयुक्त गौतम जैन द्वारा सख्ती दिखाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता! सफर पर निकलने से पहले जान लें आज के ताजा रेट

अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी

नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें