Site icon Dainik Savera Times

जालंधर: NRI मैरिज सर्विस वेबसाइट बनाकर विदेशी लोगों से ठग्गी करने वाले दो नौजवान गिरफ्तार

जालंधर (पंकज) : जालंधर पुलिस ने साइबर ठगी करनी वाले दो पढ़े लिखें नौजवानों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप, 2 मोबाइल फ़ोन, 4 (I.P). फोन के साथ मे नगदी बरामद कि गई है। बता दें इन लोगों ने NRI मैरिज सर्विस नाम का ऑफिस चला रहे थे और ऑनलइन वेबसाइट कि मदद से विदेश मे बैठे लोगों को फेक रिश्ते के प्रोफाइल भेज कर उनसे फीस के नाम पर पैसे ठग रहे थे।

इस बारे मे ज्यादा जानकारी देते हुए DCP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि NRI मैरिज सर्विस के नाम से एक वेबसाइट चला कर विदेश मे बैठे लोगों को फेक रिश्ते के प्रोफाइल भेज कर यह लोग ठगी कर थे। अभी तक इनके चार अकाउंट सामने आये है जिसमे करोड़ो का ट्रांजैक्शन हुआ है। आरोपियों की पहचान आनंद कुमार (MSC IT) और रोहित (MA Economics) के रूप में हुई है। यह लोग अपनी शिक्षा का गलत फायदा उठा कर, लोगों के साथ ठगी कर रहे थे। फिलहाल इनसे से पूछताछ की जा रही है कि इस रैकेट मे कौन-कौन शामिल है।

Exit mobile version