Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: LOC के पास बारूदी सुरंग में ब्लास्ट, सेना का एक जवान शहीद, तीन घायल

July 25, 2025

जम्मू-कश्मीर: LOC के पास बारूदी सुरंग में ब्लास्ट, सेना का एक जवान शहीद, तीन घायल

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (Line of Control) के करीब शुक्रवार दोपहर लैंड माइन (बारूदी सुरंग) ब्लास्ट हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के जाट रेजिमेंट के एक जवान शहीद हो गए जबकि एक जेसीओ और एक जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत एयरलिफ्ट करके उधमपुर के आर्मी बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

गश्त के दौरान फटी माइन

यह हादसा हवेली तहसील के सलोत्री गांव में विक्टर पोस्ट के पास दोपहर करीब 12 बजे हुआ। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ये लैंड माइंस इलाके में घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई थीं। जवानों की गश्त के दौरान ये माइन फट गई।

सेना ने शुरू की जांच 

सेना और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और विस्फोट की पूरी जांच शुरू कर दी है। भारतीय सेना इन क्षेत्रों में नियमित गश्त करती है और सुरक्षा के लिए बारूदी सुरंगें लगाती है ताकि सीमा पार से घुसपैठ को रोका जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें