Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 4 आतंकियों के जारी किए स्केच, रखा 5 लाख का इनाम

August 10, 2024

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 4 आतंकियों के जारी किए स्केच, रखा 5 लाख का इनाम

कठुआ। जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए भारतीय सेना युद्ध स्तर पर ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है। रियासी आतंकी हमले के बाद से ही जम्मू संभाग में आतंकी वारदातें बढ़ गईं। इस क्रम में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच कई मुठभेड़ भी हुईं। इस कढ़ी में जम्मू-कश्मीर की कठुआ पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए है। इन चारों आंतकियों को आखिरी बार मल्हार, बानी और सियोजधार के ढोक इलाके में देखा गया था। पुलिस ने प्रत्येक आतंकवादी पर कार्रवाई योग्य सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा है।

 

जारी स्केच में सिर में टोपी और बढ़ी हुई दाढ़ी
जम्मू पुलिस ने जिन चारों आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। वह सभी सिर में टोपी लगाए हुए दिख रहे हैं। चारों आतंकियों की बढ़ी हुई दाढ़ी भी है। जम्मू पुलिस ने कहा कि जल्द ही स्थानीय लोगों की मदद से इन चारों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने किया था हमला
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। जिसमें 10 शद्धालुओं की मौत हो गई थी। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आतंकवादी हमले में नौ लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। बस शिवखोड़ी मंदिर से कटरा लौट रही थी, तभी आतंकवादियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद बस खाई में गिर गई। जिस वक्त ये बस में लगभग 50 लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें