Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने कुछ जवानों को ले जा रहे सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हमला जिले के थानामंडी इलाके में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version