Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में तलाशी अभियान के दौरान हथियार बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार बरामद किये हैं। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर 25 दिसंबर, 2023 को पुलवामा के पांजू और गमीराज में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। तीन संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से दो पिस्तौल और अन्य सामग्री बरामद हुई है।’’

Exit mobile version