Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में एक और जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर। अनंतनाग जिले में बुधवार से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ तिसरे दिन भी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में जख्मी एक और जवान की मौत हो गई है। जबकि दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए मेजर आशीष का पार्थीव शरीर उनके पानीपत के आवास स्थान पर पहुंच गया है। अनंतनाग मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर मोहाली-पंजाब उनके आवास मुल्लांपुर पहुंचा।

Exit mobile version