Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir Encounter : सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी… एक आतंकी ढेर, 2 और घेरे गए

May 15, 2025

Jammu Kashmir Encounter : सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी… एक आतंकी ढेर, 2 और घेरे गए

Jammu Kashmir Encounter : घाटी में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का सख्त रुख जारी है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

त्राल के नादेर गांव में चल रहा ऑपरेशन

मुठभेड़ पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र के नादेर गांव में हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि दो अन्य आतंकियों को घेर लिया गया है। मुठभेड़ अब भी जारी है और सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरकर सतर्कता से कार्रवाई कर रहे हैं।

पुलिस ने दी आधिकारिक जानकारी

कश्मीर जोन पुलिस ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा, “अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षाबल अपनी कार्रवाई में लगे हुए हैं। आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।”

शोपियां में भी बड़ी सफलता

इससे पहले मंगलवार को शोपियां जिले के शोकल केलर इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों को मार गिराया था। राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को आतंकी मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद चलाए गए ऑपरेशन केलर में तीन कट्टर आतंकियों को ढेर कर दिया गया था।

सुरक्षाबलों का संकल्प: आतंकवाद का खात्मा

लगातार हो रही इन सफल कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो गया है कि सुरक्षाबल जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आतंकियों के खिलाफ अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा।

देखें LIVE VIDEO :

https://www.facebook.com/share/v/1BJcx2pUtb/ 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें