Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों की फायरिंग में एक आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इस दौरान एक संदिग्ध आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने उरी में सबुरा नाला रुस्तम में नियंत्रण रेखा के करीब घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें ललकारा। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान जारी है।

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि चुनाव के दौरान नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षाबल अलर्ट हैं। बारामूला लोकसभा सीट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से सटे होने के कारण संवेदनशील क्षेत्र है।

Exit mobile version