Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीरः लश्कर के तीन सहयोगी आतंकी गिरफ्तार, पांच हैंड ग्रेनेड बरामद

August 26, 2023

जम्मू-कश्मीरः लश्कर के तीन सहयोगी आतंकी गिरफ्तार, पांच हैंड ग्रेनेड बरामद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर कुपवाड़ा जिले में अलग-अलग अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये आतंकियों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया। चलाये गये संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के साथ मिलकर लश्कर से जुड़े दो आतंकवादी सहयोगियों को पकड़ा व संदिग्धों के पास से पाकिस्तान और चीन मूल के पांच हथगोले भी बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए, जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना 28 आरआर ने दो आतंकवादी सहयोगियों को रोकने के लिए एक अभियान चलाया, जिन्होंने कुपवाड़ा में एक अज्ञात व्यक्ति से खेप खरीदी थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकी लस्कर-ए-तैयबा कमांडर गुलाम रसूल उर्फ ​​राफिया रसूल के इशारों पर काम कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें शतमुक्कम की ओर जाते वक्त पकड़ा। गिरफ्तार आतंकियों के नाम जुबैर अहमद शाह पीरजादा और पीरजादा मुबाशिर यूसुफ है, दोनों शतमुक्कम के रहने वाले हैं। सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किये आतंकी से पूछताछ में उसने बताया कि वह लश्कर- ए- तैयबा के लिए काम करता है और उसने एक जगह विशेष पर ग्रेनेड एक आतंकी को सौंपना था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें