Site icon Dainik Savera Times

महाशिवरात्रि से पहले पाक स्थित कटासराज मंदिर के दर्शन के लिए इस दिन रवाना होगा जत्था

चंडीगढ़: महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। इस वर्ष यह त्यौहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। पाकिस्तान में महाशिवरात्रि पर्व के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाशिवरात्रि त्यौहार के लिए तीर्थयात्रियों का एक जत्था 16 फरवरी को पाकिस्तान रवाना होगा, जहां वह कटासराज मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वह अन्य ऐतिहासिक मंदिरों के भी दर्शन करेंगे। जिसके बाद वह 22 फरवरी को भारत लौटेंगे।

 

Exit mobile version