Site icon Dainik Savera Times

JEE Mains 2025 Paper 2 का रिजल्ट जारी, 5 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

नेशनल डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains 2025 के पेपर 2A (B.Arch) और पेपर 2B (B.Planning) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 9 अप्रैल 2025 को यह परीक्षा देने गए थे, वे अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemains.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। एनटीए ने जेईई मेन्स रिजल्ट के साथ टॉप करने वाले उम्मीदवारों के नाम और उनके एनटीए स्कोर भी साझा किए हैं। इस बार पांच उम्मीदवारों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है, जो कि परफेक्ट स्कोर है।

JEE Mains 2025 के टॉपर्स
पेपर 2A (B.Arch) के टॉपर्स में कर्नाटका के प्रथम अल्पेश प्रजापति और महाराष्ट्र के पटने नील संदेश शामिल हैं, दोनों ने 100 प्रतिशत एनटीए स्कोर हासिल किया है। पेपर 2B (B.Planning) में तमिलनाडु के गौतम कन्नपीरन, उत्तराखंड के तरुण रावत और मध्य प्रदेश की सुनिधि सिंह ने 100 प्रतिशत स्कोर के साथ टॉप किया है।

कब हुई परीक्षा?
यह परीक्षा 9 अप्रैल 2025 को कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की गई थी। इस बार B.Arch और B.Planning में कुल 34,876 और 13,583 छात्रों ने परीक्षा दी थी। एनटीए ने 22 मई 2025 को इस परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की थी, और अब रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

JEE Mains 2025 Paper 2 Scorecard चेक करने का तरीका
-सबसे पहले jeemains.nta.nic.in पर जाएं।
-होमपेज पर “JEE(Main)-2025 Results for Paper-2(B.Arch /B.Planning) is LIVE” लिंक पर क्लिक करें।
-नया पेज खुलेगा, यहां अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।
-अब आपका जेईई मेन्स स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे चेक करें।
-स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखें।

JEE Mains 2025 Paper 2 Results Out: डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम 

Exit mobile version