Site icon Dainik Savera Times

झारखंडः पश्चिम सिंहभूम में पुलिस ने मुठभेड़ में चार माओवादियों को मार गिराया

चाईबासा (झारखंड)। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत कम से कम चार माओवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और महानिरीक्षक (परिचालन) अमोल वी होमकर ने बताया, मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया।

Exit mobile version