Site icon Dainik Savera Times

Jio के दो नए 4जी फीचर फोन JioBharat V3 और V4 हुआ लॉन्च

नई दिल्ली : इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में रिलायंस जियो ने दो नए 4जी फीचर फोन लॉन्च किए हैं। V3 और V4, दोनों ही 4जी फीचर फोन जियोभारत सीरीज के तहत लॉन्च किए गए हैं। नए मॉडल्स 1099 रू की कीमत पर बाजार में उतारे जाएंगे। पिछले साल जियोभारत V2 मॉडल को लॉन्च किया गया था। जिसने भारतीय फीचर फोन मार्केट में हलचल मचा दी थी। कंपनी के मुताबिक लाखों 2जी उपभोक्ता जियोभारत फीचर फोन के माध्यम से 4जी में शिफ्ट हो चुके हैं।

अगली पीढ़ी के ये नए 4जी फीचर फोन आधुनिक डिज़ाइन, 1000 mAh की दमदार बैटरी, 128 GB तक के एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 23 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आते हैं। जियोभारत फोन को मात्र 123 रुपये में मासिक रिचार्ज कराया जा सकता है। जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 14 GB डेटा भी मिलेगा।

V3 और V4 दोनों मॉडल जियो-टीवी, जियो-सिनेमा, जियो-पे और जियो-चैट जैसे कुछ बेहतरीन प्री लोडेड ऐप्स के साथ आएंगे। 455 से अधिक लाइव टीवी के साथ फिल्में, वीडियो और खेल सामग्री भी ग्राहकों को एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। दूसरी तरफ जियो-पे सहज भुगतान और जियो-चैट असीमित वॉयस मैसेजिंग, फोटो शेयर और ग्रुप चैट के अनेकों विकल्प देता है। जियो भारत V3 और V4 जल्द ही सभी मोबाइल स्टोर्स के साथ-साथ JioMart और Amazon पर भी उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026 Date: आज है भौम प्रदोष व्रत… जानिए सही पूजा विधि और मुहूर्त

Exit mobile version