Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu-Kashmir: शोपियां एनकाउंटर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, TRF आतंकी ढेर…सर्च ऑपरेशन जारी

November 9, 2023

Jammu-Kashmir: शोपियां एनकाउंटर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, TRF आतंकी ढेर…सर्च ऑपरेशन जारी

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के काठोहलान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

 

अधिकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ छिड़ गई और इसमें अभी तक एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।

 

कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में बताया कि मारा गया आतंकी TRF से जुड़ा था। पुलिस के अनुसार, ”आतंकी संगठन टीआरएफ से संबंधित एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। उसके पास से गोला-बारूद सहित अन्य आतंकवादी सामग्री बरामद की गई हैं। तलाश अभियान जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें