Site icon Dainik Savera Times

J&K: समंदर चाचा उर्फ बागू खान मुठभेड़ में ढेर, गुरेज सेक्टर में कराई थी 100 आतंकयों की घुसपैठ

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां पर मोस्ट वांटेड आतंकी बागू खान उर्फ समंदर चाचा को मुठभेड़ में मार गिराया गया। बागू खान को आतंकियों के बीच ह्यूमन GPS कहा जाता था। वह 1955 से पीओके में रह रहा था और उसकी अहमियत आतंकवादी संगठनों के लिए बहुत ज्यादा थी।

100 से ज्यादा घुसपैठ की घटनाओं में था शामिल

बागू खान ने पिछले तीन सालों में गुरेज सेक्टर के विभिन्न हिस्सों से 100 से ज्यादा घुसपैठ करने में मदद की थी। वह इन इलाकों के गुप्त रास्तों और कठिन परिस्थितियों को बखूबी जानता था, जिससे वह हमेशा आतंकी संगठनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। जब वह हिजबुल कमांडर था, तब उसने आतंकियों को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आसपास घुसपैठ करने में मदद की थी।

मुठभेड़ में बागू खान समेत एक और आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों ने बांदीपुरा में बागू खान को घुसपैठ की कोशिश करते हुए ढेर किया। इस मुठभेड़ में एक और आतंकी मारा गया। बागू खान का खात्मा आतंकी संगठनों के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह इलाके में आतंकियों के लिए रसद का काम करता था।

दो दिन पहले चला था ऑपरेशन

गुरेज सेक्टर में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में बागू खान और एक अन्य आतंकी को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके में गोलीबारी और तलाशी अभियान जारी रखा। सेना के बयान के मुताबिक, “सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके बाद सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया।”

Exit mobile version