Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahakumbh 2025 : जेपी नड्डा और CM योगी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, देखें Video

February 22, 2025

Mahakumbh 2025 : जेपी नड्डा और CM योगी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, देखें Video

नेशनल डेस्क : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रयागराज के महाकुंभ मेले में पहुंचे, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस खास मौके पर सीएम योगी ने नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया और साथ ही दोनों नेताओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

CM योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का साथ

इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने भी नड्डा के साथ संगम में डुबकी लगाकर धार्मिक आस्था का पालन किया। महाकुंभ मेले में यह दृश्य लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना।

महाकुंभ मेला – आस्था और समृद्धि का प्रतीक

प्रयागराज में आयोजित होने वाला यह महाकुंभ मेला 144 साल के बाद आयोजित हुआ है और यह हिंदू धर्म के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक है। इस मौके पर लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाते हैं, जो उनके लिए धार्मिक उन्नति और पापों से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है।

पवित्र संगम में स्नान के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ परिवार भी मौजूद था। इसके साथ ही सीएम योगी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें